Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रीति जिंटा ने कैटरीना कैफ को किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल होने की दी पेशकश, कैटरीना ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए कहा था कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली से विश्व कप से पहले उनके बारे में बात करें। कैटरीना अभी अपनी फिल्म भारत की शूटिंग कर रही हैं और उन्होंने सेट पर क्रिकेट खेला।

क्या लिखा वीडियो पर

कैटरीना कैफ इस समय सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने सेट पर शूटिंग समाप्त होने के बाद क्रिकेट मैच खेला। इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा

“पैक-अप के बाद भारत के सेट से, हम विश्व कप के बहुत करीब है। अनुष्का शर्मा उम्मीद करती हूँ, कि टीम के कप्तान से तुम मेरी पैरवी करोगी. मेरे स्विंग में कुछ सुधार की जरुरत है, लेकिन कुल मिलाकर मैं खराब ऑलराउंडर नहीं हूँ।”

प्रीति जिंटा ने किया कमेंट

इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने कैटरीना के इस पोस्ट पर रिप्लाई किया है। उन्होंने कैटरीना को अपने टीम में लेने की बात की है। उन्होंने कमेंट में लिखा “वाह, हम लोगों को तुम्हे रख लेना चाहिए”।

उनका इस कमेंट से ‘भारत’ की अभिनेत्री काफी खुश हुयी और उन्होंने लिखा कि प्लीज इसे करो, मुझे खेलने दो।

अभी तक आईपीएल नहीं जीती पंजाब

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के पास हमेशा कई बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं लेकिन टीम अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम एक बार जरुर फाइनल तक पहुंची लेकिन उन्हें वहां केकेआर के हाथों हार मिली थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post प्रीति जिंटा ने कैटरीना कैफ को किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल होने की दी पेशकश, कैटरीना ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.