Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित और शिखर की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामलें में पीछे छोड़ दिया इस दिग्गज जोड़ी को

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने शनिवार को गणतंत्र दिवस के दिन माउंट मॉनगनुई में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 90 रनों से हरा कर वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच में 28 जनवरी सोमवार को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा।

दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को 324 रनों का लक्ष्य दिया।​ लेकिन मेजबान टीम 234 रनों पर ही ढेर हो गई और इस तरह भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम को 90 रनों से हरा दिया और अभी तक अपना विजयी क्रम जारी रखा। दूसरा वनडे मैच भारत की ओपनर जोड़ी हिटमैन रोहित शर्मा और शिखर धवन के नाम रहा है।

रोहित और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही रोहित और शिखर की जोड़ी ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज जोड़ी सचिन तेंदुलकर और विरेन्द्र सहवाग की जोड़ी को ​पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि पहले वनडे में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर और विरेन्द्र सहवाग की जोड़ी 13 बार शतकीय साझेदारी कर चुकी थी। जिसे रोहित और शिखर ने तौड़ डाला। अब रोहित-धवन के बीच कुल शतकीय पार्टनरशिप की संख्या 14 हो गई है। रोहित और शिखर की जोड़ी अब तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुल की बीच अब तक 26 शतकीय साझेदारी हुई है और इस मामलें में पहले स्थान पर है और रोहित और विराट के बी 15 शतकीय साझेदारी हुई और इनकी जोड़ी दूसरे स्थान पर है। दूसरे वनडे मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने 87 रन और धवन ने 66 रन बनाए। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।