भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज करने के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मैच फिनिशर की भूमिका सौंपी है. कार्तिक ने इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब भी जरूरत के मुताबिक विरोधी टीमों पर दबाव बना सकते हैं.
दिनेश कार्तिक की पारी को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते

भारतीय टीम दूसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है. जीत के बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जीत का सारा श्रेय ले गएं. लेकिन आखिरी में आकर दिनेश कार्तिक ने जो तेज पारी खेली. उसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते. मैच के बाद भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की.
उन्होंने ट्वीट कर के लिखा पिछले 18 महीने से जिस तरह की बल्लेबाजी कार्तिक ने की है. उससे मैं बहुत खुश हूँ. आइए देखते हैं अश्विन ने क्या कहा,
यहाँ देखें ट्वीट
Just going through some batting numbers of @DineshKarthik over the last 18 months and its not surprising to see that he has become one of the best finishers in the world right now. This version of DK is all that he ever wanted to be, I am very happy for him.
#INDvsAUS
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) January 16, 2019
दूसरे मैच में जीत के लिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कार्तिक (नाबाद 25) ने अहम योगदान दिया. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए धोनी (नाबाद 55) के साथ नाबाद 57 रन की साझेदारी कर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर की.
मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने धोनी के लिए कही ये बात

‘मुझे लगता है कि धोनी ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की.यह ऐसी पारी है, जैसी उन्होंने पहले भी कई बार खेली है. उन्हें बल्लेबाजी करते और मैच को खत्म करते देखना शानदार रहा. हमें पता है कि वह दबाव लेते हैं और फिर विरोधी टीम को दबाव में ला देते हैं. यह हमेशा उनकी सबसे बड़ी खासियत रही है और आज आप ने उसका सटीक उदाहरण देखा.’
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आर अश्विन ने जीत के बाद धोनी-कोहली की नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की है appeared first on SportzWiki Hindi.
