Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपडेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम का अगला पड़ाव न्यूजीलैंड होगा। टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी होंगे। इस दौरे के लिए पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक ही टीम थी।

हार्दिक और राहुल हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में जगह मिली थी। दोनों ही खिलाड़ियों को कॉफ़ी विद करण शो में विवादित बयान के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।

दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी वह टीम में नहीं होंगे। अभी तक बीसीसीआई ने दोनों पर फैसला नहीं दिया है।

शुबमन गिल को मौका

हार्दिक पांड्या की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को पहले ही टीम में शामिल कर लिया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया है। जसप्रीत बुमराह की जगह पहले ही मोहम्मद सिराज टीम में शामिल किये जा चुके हैं।

केएल राहुल की जगह टीम में अंडर-19 विश्व कप 2018 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शुबमन गिल को मौका मिला है। यह पहला मौका है जब उन्हें भारतीय एकदिवसीय टीम में जगह मिली है। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में उन्होंने 103 की औसत से रन बनाये हैं।

बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं

इसके अलावा वही टीम न्यूजीलैंड जाएगी, जिसने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी। न्यूजीलैंड ने अभी श्रीलंका को घर में हराया है और उनसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। इसी वजह से यह रोमांचक होने की उम्मीद है।

इस प्रकार है भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, शुबमन गिल.

The post अपडेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.