भारत को न्यूजीलैंड के हाथों चौथे वनडे मैच में करारी हार मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 92 रनों पर आउट हो गयी। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों टीम का हिस्सा नहीं थे। उनका न होना इस प्रदर्शन की बड़ी वजह माना जा रहा है।
बल्ले से सभी पर भारी विराट

कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज के तीन मैचों के बाद पूरे दौरे से आराम ले लिया है। इसका असर आज पहले ही मैच में दिख गया। 2015 ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद यह पहला मौका है जब टीम एशिया से बाहर कोहली के बिना खेली हो।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भी विराट पारी संभाल लेते हैं। वह विश्व कप 2015 के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। आज टीम को उनकी कमी साफ़ दिखी।
महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव आता है काम

महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 330 से ज्यादा मैच खेले हैं और ऐसी परिस्थिति कई बार देखी है। अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी भारत के तीन बल्लेबाज 4 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गये थे।
इसके बाद धोनी ने जरुर धीमी बल्लेबाजी की लेकिन टीम को मुश्किल से निकाल दिया। उनके पिच पर रहने से अन्य बल्लेबाजों को भी काफी आसानी होती है क्योंकि उन्हें इस परिस्थितियों का काफी अनुभव है।
विकेट के पीछे से भी मददगार धोनी

बल्लेबाजी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से भी गेंदबाजों की काफी मदद करते हैं। वह बल्लेबाज की गतिविधियों से पहले ही गेंदबाजों को बता देते हैं कि वह कौन सा शॉर्ट खेलने वाला है।
इन्हीं वजहों से भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली और अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी पर काफी निर्भर है। दोनों ही खिलाड़ी विश्व कप में भी भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ये हैं वो कारण जिसकी वजह से धोनी और विराट कोहली पर पूरी तरह से निर्भर है टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.