Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मर्रे ने ब्रिस्बेन में जीत के साथ की वापसी

ब्रिस्बेन
ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने वापसी करने के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ पर आसान जीत दर्ज की। सितंबर के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी टेनिस खेल रहे 31 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के वाइल्डकार्ड धारक को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। जीत के बाद मर्रे ने कहा, ‘‘ मेरे लिए पिछले 18 महीने वास्तव में काफी मुश्किल रहे है, कई उतार-चढ़ाव भरे रहे है। मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरना काफी मुश्किल था।’’ जनवरी में दाएं कूल्हे की सर्जरी के बाद मर्रे ने 12 मैच खेले है जिसमें सात में जीत दर्ज की है। ब्रिसबेन में दो बार खिताब जीतने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता इसे पूरी तरह ठीक होने में और कितना समय लगेगा। महिलाओं के मुकाबले के पहले दौर में योहाना कोंटा ने तीसरी वरीयता प्राप्त सलोआने स्टीफंस को 6-4, 6-3 से हराया। दूसरे दौर में उनका सामना अज्ला तोमलजानोविच से होगा जिन्होंने कटरीना सिनिअकोवा को 1-6, 6-3, 6-0 से शिकस्त दी।