वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। दुनियाभर में खेले जाने वाली टी-20 लीग की वजह से ब्रावो ने यह फैसला लिया था। वह दुनिया की लगभग सभी लीग में खेलते नजर आते हैं और वहां उनका प्रदर्शन भी शानदार रहता है। नवम्बर-दिसम्बर में वह यूएई में खेली गयी टी-10 लीग का अभी हिस्सा था।
धोनी को बताया सबसे बेहतरीन कप्तान

ड्वेन ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को उन कप्तानों में सबसे बेहतरीन बताया है, जिसकी कप्तानी में उन्होंने अभी तक क्रिकेट खेला है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“महेंद्र सिंह धोनी उन कप्तानो में सर्वश्रेष्ठ हैं, जिनकी कप्तानी में मैंने खेला है। मैंने ब्रायन लारा की कप्तानी में दो साल खेला है, जो एक अच्छे कप्तान थे। लेकिन मैंने अपना अधिकांश क्रिकेट धोनी की कप्तानी में खेला है। एक खिलाड़ी के रूप में या फिर एक टीम के रूप में हमने ज्यादा ट्रॉफी जीती है।”
सभी टीमों के पास विश्व कप जीतने का मौका

क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इस बार इस टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। ब्रावो के अनुसार सभी टीम के पास विश्व कप जीतने का बराबर मौका है।
विश्व कप इस बार इंग्लैंड में खेला जाना है और सभी टीमें इसपर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही खराब फॉर्म में चल रही है लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
चेन्नई टीम के प्रमुख सदस्य है ब्रावो

विंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पहले तीन आईपीएल सीजन में वह मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन 2011 में चेन्नई ने उन्हें खरीद लिया था। चेन्नई पर बैन लगने की वजह से वह दो सीजन गुजरात लायंस की टीम में थे लेकिन बैन समाप्त होते ही चेन्नई ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ड्वेन ब्रावो ने ब्रायन लारा और महेंद्र सिंह धोनी की तुलना करते हुए इन्हें बताया महान कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.