भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला वनडे मैच भारत की टीम ने शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया था. अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा. इसी बीच दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.
रिकार्ड्स को हासिल करना गेम का एक हिस्सा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“रिकार्ड्स को हासिल करना गेम का एक हिस्सा है. अगर हम खेल रहे हैं, तो निश्चित ही रिकॉर्ड भी बनते जायेंगे. मैं खुश हूँ, कि मैं अपने क्रिकेट करियर में शानदार रिकॉर्ड हासिल कर रहा हूँ, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अपनी टीम के लिए लगातार ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है.”
पिच के अनुसार मानसिकता और तकनीक में करता हूँ बदलाव

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आगे कहा,
“अगर आप लम्बे समय से खेल रहे हैं, तो आपकों पता होता है, कि क्या करना है और क्या नहीं. मैं पिच के अनुसार अपनी मानसिकता और अपनी तकनीक में बदलाव करता हूँ. मैं पिच को देखकर ही अपनी योजना को तैयार करता हूँ.”
हमारे युवा खिलाड़ी तेजी से ग्रो कर रहे

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आगे कहा,
“विश्व कप की 15 सदस्यी टीम के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है. हमारे युवा खिलाड़ी भी तेजी से ग्रो कर रहे हैं. आप पृथ्वी शॉ को ही देखों, तो उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया और उसके बाद 70 रन की शानदार पारी खेली थी. इससे पता लगता है, कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है.”
विराट के साथ बल्लेबाजी करने में आता है मजा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आगे कहा
“विराट के साथ मैं लम्बे समय से खेल रहा हूँ और उसके साथ हमेशा से ही बल्लेबाजी करने में मजा आता है. विराट एक ऐसा खिलाड़ी है. जिसके साथ आप आसानी से स्ट्राइक को रोटेट कर सकते हैं. उसके साथ बल्लेबाजी करते वक्त प्रेशर नहीं रहता है. वह स्ट्राइक भी रोटेट करता है और खराब बॉल को आसानी से बाउंड्री के पार भी भेज देता है.
हमारा हमेशा प्लान रहता है, कि हमारा टॉप आर्डर लम्बे समय तक बल्लेबाजी करे और विपक्षी टीम को एक अच्छा लक्ष्य दे. अगर हमारा लक्ष्य 300 प्लस का होता है, तो मेरा कार्य तेजी से रन बटोरने का होता है और फिर मैं पावरप्ले के शुरूआती 10 ओवर का फायदा उठाने की कोशिश करता हूँ.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शिखर धवन ने कहा रोहित शर्मा नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करने में आता है सबसे ज्यादा मजा appeared first on SportzWiki Hindi.