भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का इन दिनों कॉफी विथ करण में दिए गए इंटरव्यू की हर तरफ चर्चा है. इस शो में उन्होंने ढेर सारे खुलासे करते नजर आएं. उन्होंने इस शो में विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक के बारें में अपनी कई बातें शेयर की.
जब के एल राहुल के कमरे में मिला कंडोम

जब करण जौहर ने के एल राहुल से उनकी शर्मिंदगी के एक पल के बारे में पूछा. तो उन्होंने बताया, की एक बार उनके कमरे मे उनकी मां ने कंडोम पकड़ लिया था. जिसके बाद उनकी मां ने उनके पिता को बताया. जिसके बाद उनकी जमकर क्लास लगी. उनके पापा ने इसके बाद उनकी पिटाई भी करी. बाद में उनके पापा ने उनकी इस बात के लिए तारीफ भी की थी.
बता दें, के एल राहुल इस समय बहुत खराब फॉर्म में चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका औसत 11 का रहा है.
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से बेहतर कप्तान कौन है, इस पर क्या बोने दोनों खिलाड़ी

वहीं, जब दोनों खिलाड़ियों से ये पूछा गया कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से बेहतर कप्तान कौन है तो दोनों ने ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लिया.
पंड्या ने कहा, धोनी इसलिए क्योंकि मैंने उनकी कप्तानी में डेब्यू किया और केएल राहुल ने कहा, सफलताओं के आधार पर एमएस धोनी बेहतर कप्तान हैं”
विराट-सचिन में कौन है बेहतर

भारतीय कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर में से कौन बेहतर बल्लेबाज है. तो दोनों ही खिलाड़ियों ने विराट को बेहतर बल्लेबाज बताया. राहुल ने कहा, ‘‘मैं विराट कहूंगा.’ जबकि पंड्या ने कहा- सिर्फ विराट.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जब के एल राहुल के कमरे मे मिला कंडोम, पिता ने किया था कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.