भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों एक के बाद एक युवा खिलाड़ी अपनी एन्ट्री करते जा रहे हैं। जिसमें पिछले साल युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाड पृथ्वी शॉ ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। अंडर-19 टीम के कप्तान के तौर पर प्रभाव छोड़ने वाले पृथ्वी शॉ का भारत के लिए डेब्यू के बाद भी जबरदस्त शो दिखा है।
टखने की चोट के कारण पृथ्वी शॉ हैं भारतीय टीम से बाहर
मुंबई के बेहतरीन हुनरमंद खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज तो जबरदस्त किया लेकिन इसके बाद अगली ही सीरीज में पृथ्वी शॉ को दुर्भाग्यशाली तरीके से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चोटिल हो गए।

पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से उम्मीद तो काफी की जा रही थी लेकिन इनके भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें पहले ही अभ्यास मैच में टखने की चोट ने पूरे दौरे से बाहर कर दिया।
शॉ ने ट्वीटर पर कहा, अपना टाइम आएगा
अब पृथ्वी शॉ अपनी चोट से उबर रहे हैं और वो टखने की चोट से पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम में खेलने को तैयार हैं।
Aapna time aayega…
Injury se fit hoke…
Mein aur run banayega…
Aapna time aayega…#Gullycrickettointernationalcricket#ps100 pic.twitter.com/lTRUmW7WaI
— Prithvi Shaw (@PrithviShaw) January 30, 2019
खुद पृथ्वी शॉ ने अपने फिट होने की बात पर मुहर लगा दी है और फिर से अपना समय आने की बात कही है। अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर पृथ्वी शॉ ने लिखा कि “अपना टाइम आएगा… इंजरी से फिट होके… मैं और रन बनाउंगा…अपना टाइम आएगा।”
पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू पर ही जड़ा था शतक
घरेलू क्रिकेट और भारत-ए के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्वी शॉ को पिछले साल भारत की मेजबानी में खेली गई वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था।

पृथ्वी ने इस मौके को दोनों ही हाथों से भुनाते हुए डेब्यू मैच में ही शानदार सैकड़ा लगाया। इसके बाद उन्होंने अगले मैचों में भी कुछ अच्छी पारियां खेल भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दावा मजबूत किया था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post चोट से उबर रहे भातीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भरी हुंकार, कहा ‘अपना टाइम आएगा, चोट से फिट होकर मैं रन बनायेगे’ appeared first on SportzWiki Hindi.