इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल इन दिनों अपने टीवी शो पर विवादित बयान के कारण सुर्खियों में छाए हुए है। इस विवादित बयान के कारण पांड्या और राहुल को कंगारू दौरे और कीवी दौरे से हटा दिया गया था और उन पर बैन लगा दिया गया था।
...तो इस कारण विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे और T20 सीरीज नहीं खेलेंगे, ये संभालेगा टीम की कमान
लेकिन इसी बीच मीडिया से उनके फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बडी राहत दी है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लगाया गया बैन अंतरिम तौर पर हटा लिया गया है। लेकिन आपको बता दें कि इस मामले में जांच जारी रहेगी। लेकिन हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अब सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अब शिखर धवन ने की दुनिया के इस महान बल्लेबाज की बराबरी, हासिल किया ये बड़ा मुकाम
आपको बता दें कि टीवी के चर्चित शो कॉफी विद करण में भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के साथ इस शो में केएल राहुल भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के बाद आस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज से पहले वापस भारत बुला लिया। लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने स्वदेश लौटकर बिना शर्त बीसीसीआई से माफी मांगी ली थी। इसी के साथ ही बैन हटने के बाद अब पांड्या न्यूजीलैंड दौरे में टीम से जुड़ने की संभावना है।