खेल डेस्क। सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से शिकस्त देकर धमाकेदार शुरुआत की है।इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने दो गोल कर अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंटों में गोल करने के मामले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है।
केवल 35 रन पर ही ढेर हो गई ये टीम, शून्य पर आउट हुए छह बल्लेबाज
इन गोलों की सहायता से सुनील छेत्री के गोलों की संख्या 66 हो गई है। जबकि मेसी के नाम केवल 65 गोल ही दर्ज है। अभी खेल में सक्रिय फुटबॉलरों में अब छेत्री से आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही हैं। वह 85 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं।वहीं भारतीय टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 33 साल के लम्बे अंतराल के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय टीम को थाईलैंड के खिलाफ इससे पहले 1986 में मर्डेका कप के दौरान कुआलालम्पुर में जीत मिली थी।
कंगारूओं को अब उसकी धरती पर धूल चटाने जा रहे हैं ये वनडे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज
रविवार को खेले गए मैच में भारत की ओर से कप्तान सुनील छेत्री ने 27वें और 46वें मिनट में दो गोल किए, वहीं अनिरुद्ध थापा ने 68वें और जेजे लालपेखलुआ ने 80वें मिनट में गोलकर भारतीय टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। वहीं थाईलैंड की ओर से एकमात्र गोल कप्तान टेरासिल दंगदा ने 33वें मिनट में दागा। थाइलैंड पर मिली इस जीत की सहायता से भारत ग्रुप ए में तीन अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया।
कंगारूओं को अब उसकी धरती पर धूल चटाने जा रहे हैं ये वनडे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज