Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने विराट कोहली को लेकर बोल दी ऐसी बात कि अब...

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व क्रिकेटर में धमाकेदार प्रदर्शन कर क्रिकेट के दिग्गज खिलाडिय़ों को अपना दीवाना बना लिया है। इस क्रिकेटर की प्रशंसा भारतीय दिग्गज ही नहीं अब तो पाकिस्तान के महान खिलाड़ी भी कर रहे हैं। पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने तो विराट कोहली को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा है कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर देगा।

...तो इस कारण इशांत शर्मा 15 दिन तक रोते रहे, इस प्रकार किया खुलासा

विराट का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन भी यही बात कह रहा है। यह भारतीय क्रिकेटर अभी तक 39 एक दिवसीय शतक लगा चुका है और वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों से केवल 10 शतक दूर हैं। एक समाचार चैनल पर पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाड़ी जहीर अब्बास ने कहा कि एक बल्लेबाज का आकलन करते समय उसका दौर, हालात और विरोधी टीमों को नहीं भूलना चाहिए।

अंडर-19 विश्वकप जीताने वाला ये भारतीय बल्लेबाज कीवी टीम के खिलाफ वनडे में करेंगा डेब्यू!

इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि इस समय विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा। इसके साथ ही जहीर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रोहित के स्ट्रोक्स देखने में मजा आता है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस वक्त शीर्ष पर है।

अब विराट कोहली ने आईसीसी पुरस्कारों में बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड, जीते तीन बड़े पुरस्कार

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय टीम का स्तर काफी अच्छा हुआ है। विराट कोहली ने आज आईसीसी के तीन बड़े पुरस्कार हासिल कर साबित कर दिया है कि वह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।