Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल-कुलदीप भारतीय टीम के सबसे निडर खिलाड़ी: वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम को सबसे बेहतरीन टीम बताया है. उन्होंने भारतीय टीम को सबसे बेहतरीन टीम बताया है. खासकर गेंदबाजों की उन्होंने जमकर तारीफ़ की है. बता दें, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है.

भारतीय टीम ने शुरुआत के तीन मैच जीतकर सीरीज में जीत हासिल कर ली थी. लेकिन आज खेले चौथे मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. आज टीम धोनी और विराट के बिना खेली. और उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार मिली. वीवीएस लक्ष्मण ने ये इंटरव्यू मैच से पहले दिया था.

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर कही ये बड़ी बात 

भारतीय टीम में गेंदबाजी की अगर बात करें तो इन दोनों ने गेंदबाजी में पिछले कुछ दिनों से शानदार प्रदर्शन किया है.

उन्होंने कहा,

  मैं खासतौर पर भारतीय गेंदबाजी से प्रभावित हूं. भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों को नियंत्रित करने में सफल रहे है. भारत के दोनों   स्पिनर्स ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल निडर होकर बाल को   फ्लाइट करते हैं. इस तरह हवा में ही बल्लेबाजों को चकमा देते हैं. इस तरह विपक्षी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में अब तक नाकाम रहे हैं.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दी ये सलाह 

उन्होंने कहा,

केन विलियमसन, रॉस टेलर और टॉम लाथम को छोड़कर दूसरे बल्लेबाजों ने अपनी योग्यता के अनुरूप नहीं खेला है, इधर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी दोनों ही अच्छी तेज गेंदबाजी कर रहे हैं.

भारतीय मध्यक्रम धोनी के साथ अच्छी है 

उन्होंने आगे कहा,

 शमी-भुवी नई गेंद के साथ बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस सीरीज में भारतीय मध्यक्रम का योगदान निरंतर अच्छा रहा है. महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन शानदार रहा है.

बता दें, धोनी और कोहली के बिना भारतीय टीम का आज का मैच काफी निराशा वाला रहा. टीम सिर्फ 92 रनों पर ऑलआउट हो गई.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post चहल-कुलदीप भारतीय टीम के सबसे निडर खिलाड़ी: वीवीएस लक्ष्मण appeared first on SportzWiki Hindi.