ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हर किसी को अपना कायल बना दिया है। सिडनी में खेले जा रहे पहली पारी में ऋषभ पंत ने शानदार 159 रनों की पारी खेली।
ऋषभ पंत की शानदार पारी से वनडे में लेने की उठी मांग
ऋषभ पंत ने अब तक के अपने टेस्ट करियर में बहुत ही प्रभावित किय है। वैसे ऋषभ पंत को आमतौर पर एक सीमित ओवर का क्रिकेटर माना जाता था लेकिन यहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने आपको साबित किया है।

हाल ही में भारतीय टीम के चयनकर्ताओ ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को लेकर भारतीय टीम का चयन किया है जहां ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया।
आकाश चोपड़ा और मोहम्मद अजहरूद्दीन ने पंत को लेने की मांग की
ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिनेश कार्तिक को फिर से वापसी का मौका दिया है लेकिन ऋषभ पंत की इस बेहरतीन पारी के बाद अब मांग उठने लगी है कि पंत को वनडे टीम में शामिल किया जाए।

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत को भारतीय वनडे टीम में शामिल करने का आह्वान किया है।
दोनों ने एकमत दी राय, पंत होने चाहिए विश्व कप टीम का हिस्सा
इंडिया टूडे के साथ बातचीत करते हुए मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा कि “भारत के पास अभी भी उन्हें टी-20 और वनडे टीम में शामिल करने का समय है। वो एक अटैकिंग बल्लेबाज हैं और उन्हें विश्व कप में भी टीम का हिस्सा होना चाहिए।”

तो वहीं आकाश चोपड़ा ने इंडिया टीवी से कहा कि “वो हमें याद दिला रहे हैं कि उनके पास और भी बहुत कुछ है। भारतीय क्रिकेट को निवेश करने की जरूरत है। आपको उनके लिए एक प्रारूप से परे देखना शुरू करना होगा। अगर वो नहीं होते हैं तो ये एक देशद्रोही जैसा होगा। हर एक पारी से वो बढ़ रहे हैं। “
“उन्होंने अपनी परिपक्वता का प्रदर्शन किया है। आपको मैच विनर, गेम चेंजर की जरूरत है, कम से कम उन्होंन ये मिक्सअप दिखाया है। विश्व कप को देखते हुए एमएस के ऋषभ पंत का होना अनिवार्य है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय टीम के इन दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं पर खड़े किये सवालियां निशान, कहा आखिर क्यों नहीं हैं ऋषभ पन्त वनडे टीम का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.