Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होता है यह भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया नहीं हारती है मैच

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच भारत की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है. इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को भी 2-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम की इस जीत में केदार जाधव और एमएस धोनी ने काफी अहम भूमिका निभाई है.

एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए 114 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी खेली. वहीं केदार जाधव ने 57 गेंदों पर 61 रन का शानदार अर्धशतक लगाया.

केदार जाधव के 49 वनडे में से 39 मैच जीते 

केदार जाधव

केदार जाधव

आपकों बता दें, कि केदार जाधव ने अपने डेब्यू मैच से भारतीय टीम के लिए कुल 49 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे से भारतीय टीम को 39 वनडे मैच जीते हैं.

वहीं केदार जाधव के डेब्यू के बाद से भारतीय टीम ने 39 मैच उनके बिना खेले हैं. जिसमे से भारतीय टीम को 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों विभाग में करते हैं टीम के लिए प्रदर्शन 

आपकों बता दें, कि केदार जाधव भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी है. जो बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभाग से टीम के लिए प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. वह एक अच्छे फिल्डर भी हैं और जरूरत पड़ने पर वह टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं.

ऐसा रहा है केदार जाधव का अबतक का क्रिकेट करियर 

केदार जाधव ने भारतीय टीम के लिए अबतक 49 वनडे मैच और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए है. अपने खेले 49 वनडे मैचों में उन्होंने 45 की औसत से 945 रन बनाये हैं. वहीं इस दौरान उनका 107.88 का स्ट्राइक रेट रहा है.

वहीं अपने खेले 9 टी-20 मैचों में उन्होंने 20.33 की औसत से 122 रन बनाये हुए है. वह भारतीय टीम के लिए वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31.18 की शानदार गेंदबाजी औसत से 22 विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जब भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होता है यह भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया नहीं हारती है मैच appeared first on SportzWiki Hindi.