भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। विराट कोहली की कप्तानी में हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल किया। भारतीय टीम की इस बड़ी सफलता में पूरी टीम ने अपना एक उपयोगी योगदान दिया।
जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किया प्रभावित
लेकिन इसके लिए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के योगदान को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभाव छोड़ा और कंगारू टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
अपने डेब्यू ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में बुमराह ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 21 विकेट लेने का कारनामा किया। ऐसा नहीं है कि जसप्रीत बुमराह ने इसी सीरीज में अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा हो।

बल्कि बुमराह ने पिछले साल की शुरुआत में जब से अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया है तभी तो हर मैच के साथ खतरनाक बनते जा रहे हैं तभी तो वो अपने डेब्यू ईयर में ही सबसे ज्यादा 49 विकेट लेने लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।
आकाश चोपड़ा ने बुमराह को बताया विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी से पूरा क्रिकेट जगत उनकी जमकर वाहवाही कर रहा है। इसको लेकर एक बार फिर से भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे आकाश चोपड़ा ने तारीफ में कसीजें पढ़े हैं।
Rabada is a very fine bowler. I wouldn’t call him an idiot….never. But it’s about all three formats….and yes, Bumrah is the best in the world IMHO. Traaa
https://t.co/bws3CPnUw0
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 11, 2019
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर जसप्रीत बुमराह को विश्व का बेस्ट गेंदबाज करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि रबाडा बहुत बेहतरीन गेंदबाज हैं। मैं उनको कभी भी मूर्ख नहीं कह सकता। कभी नहीं…. लेकिन सभी तरह के तीनों फॉर्मेट में… हां बुमराह विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। तारा…।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post किस भारतीय खिलाड़ी ने कहा मुर्ख नहीं है रबाडा लेकिन जसप्रीत बुमराह है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.
