आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले आईपीएल में प्लेऑफ तक पहुंची थी। वहां उसे एलिमिनेटर में कोलकता नाईट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी। उन्हें स्टीव स्मिथ पर बॉल टेम्परिंग की वजह से बैन लगने के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था।
स्टीव स्मिथ नहीं होंगे कप्तान

आईपीएल 2019 में बैन समाप्त होने के बाद स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स की माने को उन्हें टीम की कप्तानी नहीं मिलने वाली है।
अभी अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान हैं लेकिन उन्हें भी इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। कप्तानी की दबाव की वजह से पिछले सीजन में उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई थी और इस बार राजस्थान अपने कप्तान को बदल सकती है।
जोस बटलर हो सकते हैं कप्तान

राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तान इंग्लैंड के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को मिल सकती है। बटलर इंग्लैंड की टीम के उपकप्तान भी हैं और बल्ले से भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले सीजन में बाहर हो रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की बदौलत प्ले ऑफ तक पहुंचा दिया था। वह पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में छठवें स्थान पर थे।
इंटरनेशनल मैच में भी कप्तानी का अनुभव

जोस बटलर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी का भी अनुभव है। उन्होंने 5 वनडे और 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है। इन मैचों में उन्हें 5 में जीत मिली वहीं 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा।
टी-20 में सलामी बल्लेबाज बनने के बाद बटलर के बल्ले से लगातार रन बरस रहे हैं। अगर उन्हें कप्तान बनाया जाता है तो अजिंक्य रहाणे पर से भी दबाव कम होगा और वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगा पाएंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post स्टीवन स्मिथ का पत्ता साफ़, अब अजिंक्य रहाणे की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.