भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में मात्र 157 रन पर आउट हो गई थी. भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को शिखर धवन की शानदार 103 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी की बदौलत 34.5 ओवर में हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
कप्तान कोहली ने धवन के बांधे तारीफों के पुल

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शिखर धवन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है.
कप्तान विराट कोहली ने धवन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, “शिखर धवन ने वास्तव में आज टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली है. वह जब भी लय में होते है, तो वह एक खतरनाक खिलाड़ी होते है.
उन्हें वापस अपनी लय में आने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरुरत थी और मैच को फिनिश करने की जरुरत थी. आज उन्होंने अपना यह काम बखूबी किया है.”
सूरज के कारण पहली बार मैच रुकते देखा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सूरज के कारण मैच रुकने के बारे में बोलते हुए कहा, “शिखर धवन को सूरज से जरुर थोड़ा परेशानी हुई थी. यह कुछ ऐसी चीज थी. जिसे मैंने पहली बार अनुभव किया. मैंने अपने क्रिकेट जीवन में कभी भी इस तरह से खेल रुकते नहीं देखा था. जब रौशनी की वजह से मैच रोका गया था, तो उसने कहा आज वो मैच खत्म करके जाएगा, क्योंकि इस जित से उसे एक लय मिलेगी, जिसकी उसे जरूरत है.’
2014 में भी सूरज से हुई थी मुझे परेशानी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सूरज के कारण मैच रुकने के बारे में आगे बोलते हुए कहा, “सच कहू, तो मैं जब साल 2014 में यहां आया था. तब भी मैंने इस तरह की परेशानी को महूसस किया था, लेकिन शायद 2014 में सूरज के करण मैच रोकने का नियम नहीं था.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने खोला राज, शिखर धवन ने की थी मैच के दौरान उनसे ये रिक्वेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.