Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

असम के पूर्व रणजी क्रिकेटर ने किया शर्मसार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ हुए गिरफ्तार

भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में खेलना भी अपने देश से खेलने से कम नहीं है।रणजी ट्रॉफी में खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़े सम्मान की बात होती है। लेकिन कभी-कभी कोई रणजी क्रिकेटर ऐसी हरकत कर जाते हैं जिससे उनके रणजी क्रिकेटर के सम्मान को बड़ी ठेस पहुंच जाती है।

असम के पूर्व रणजी क्रिकेटर ड्रग्स के जखीरें के साथ गिरफ्तार

ऐसा ही कुछ असम के पूर्व रणजी क्रिकेटर मुजामिल हक के साथ हुआ।  असम के लिए रणजी क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके मुजामिल हक को शुक्रवार को ड्रग के साथ गिरफ्तार किया।

खबरों की माने तो असम की राजधानी गुवाहटी के बरसापड़ा इलाके से शुक्रवार को मुजामिल हक को एक किरए के मकान से पुलिस ने ड्रग के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने धावा बोल एक किराए के मकान से मुजामिल हक को किया गिरफ्तार

पूर्व रणजी क्रिकेटर मुजामिल हक उस किराए के मकान में ड्रग के साथ मौजूद थे तभी दिन के 9.30 पर पुलिस ने वहां किसी के कहने पर रेड डाली और मुजामिल हक को गिरफ्त में लिया।

मुजामिल हक से पुलिस ने 28 ग्राम हेरोइन, नाइट्रोसम और 200 पस्मो प्रोजेसिक प्लब टेबलेट्स, सीप्रेक्स कफ सिरफ के दो कार्टून, कोरेक्स कफ सिरफ की 120 बोतलें और 12,500 रूपये की नकद राशि बरामद की। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

पहले भी इस तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं मुजामिल हक

असम के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर मुजामिल हक के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि वो पहले भी इस तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Ranji Trophy: Rajasthan, Jammu and Kashmir win

द सेंटिनल डिजिटल से बात करते हुए पुलिस प्रभारी अधिकारी दिलीप भराली ने इस बात को लेकर कहा कि मुजामिल हक पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं और उन्हें पहले भी पुलिस ने इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post असम के पूर्व रणजी क्रिकेटर ने किया शर्मसार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ हुए गिरफ्तार appeared first on SportzWiki Hindi.