दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने हाल ही में अपनी मेजबानी में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी टीम का पूरी तरह से सफाया किया लेकिन इसी बीच गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के एक तेज गेंदबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का मन बनाया है।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रोरी क्लेनवेल्ड्ट ने लाल गेंद की क्रिकेट से लिया सन्यास
दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज रोरी क्लेनवेल्ड्ट ने गुरुवार को अचानक से ही लाल गेंद की क्रिकेट को बाय-बाय कहने का मन बना लिया है।

रोरी क्लेनवेल्ड्ट ने करीब दो दशक तक अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरा जो भले ही दक्षिण अफ्रीका के लिए तो ज्यादा मैच नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने इस दौरान केप कोबराज, हैम्पशायर और नॉर्थम्पटनशायर के लिए अपनी सेवाएं दी।
क्लेनवेल्ड्ट ने साल 2013 में खेला था अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच
तेज गेंदबाज रोरी क्लेनवेल्ड्ट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2013 में खेला जब वो पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था।

वैसे 35 साल के रोरी क्लेनवेल्ड्ट इंटरनेशनल सर्किट में तो अपने करियर को लंबा नहीं खींच सके लेकिन वो इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में काफी सक्रिय रहे और काउंटी क्रिकेट में लगातार खेलते रहे।
घरेलू क्रिकेट में रहे हैं करीब 20 साल तक सक्रीय
रोरी क्लेनवेल्ड्ट ने अपने रिटायरमेंट को लेकर दो ट्वीट किए जिसमें पहले में वो लाल गेंद की क्रिकेट का जिक्र करना भूल गए तो उन्होंने दूसरे ट्वीट से भूल सुधार करते हुए ट्वीट किया।
रोरी ने पहले ट्वीट में लिखा कि आखिरकार “अपने इस टोइल का प्यार खो दिया। ये एक महान सफऱ रहा और कुछ अविश्वसनीय यादें भी रही। 17 साल तक समर्थन के लिए मेरे सभी साथियों, कोचों और परिवार के सदस्य, दोस्तों को प्यार।”
इसके आगे रोरी ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि “माफ करना दोस्तों इसका मतलब है रेड बॉल क्रिकेट।”
Sorry guys meant to #redball
— Rory Kleinveldt (@RoryK_9) January 17, 2019
आपको बता दे कि रोरी क्लेनवेल्ड्ट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 टेस्ट मैचों में 10 विकेट हासिल किए तो वहीं उन्होंने 10 वनडे मैचों में अपने नाम 12 विकेट किए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रोरी ने 454 विकेट हासिल किए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post एल्बी मोर्केल के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने भी किया सन्यास का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.