भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को रौंद दिया. मैच में पूरी भारतीय टीम 92 रनों पर ऑलआउट हो गई. महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीना भारतीय टीम का मध्यक्रम एकदम बिखर गया. विराट कोहली को आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है. वहीँ धोनी चोट की वजह से मैच में नहीं खेल पाएं थे.
इस मैच में भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने डेब्यू किया. उन्होंने मैच में 9 रन बनाए. भारतीय टीम का इस मैच में कोई भी बल्लेबाज बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाया. दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू अपना खाता भी नहीं खोल पाएं. एक बार फिर भारतीय टीम के मध्यक्रम की विफलता सबके सामने आ गई.
शुभमन गिल के लिए सुनील गवास्कर ने कही ये बड़ी बात

भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी को आज पहली बार मौका मिला. शुभमन लगातर बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. उन्होंने अंडर 19 विश्व कप के बाद अपनी टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आएं हैं.
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया,
“जो कुछ भी था, उसके लिए. वह थोड़ा तनाव में था. घबरा गया था. यह समझ में आता है क्योंकि वह पहली बार देश के लिए खेल रहा है.”तब भी, जब बोल्ट गेंद को स्विंग कर रहा था, तो वह ध्यान से खेल रहा था. यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का भविष्य है, आप उसके साथ धैर्य रखें”
सुनील गवास्कर ने अगले मैच के लिए इस खिलाड़ी को टीम से निकाला

उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव किए जाएंगे. सुनील गवास्कर के अनुसार धोनी टीम में आएंगे और कार्तिक की टीम से छुट्टी होगी.
गावस्कर ने आगे कहा,
” मुझे लगता है कि कार्तिक के स्थान पर शायद धोनी आएंगे. अन्य बदलाव वेलिंगटन की स्थितियों पर आधारित होंगे. मुझे हालांकि बहुत अधिक बदलाव नहीं दिखाई दे रहे हैं. मुझे यकीन है कि शुभमन गिल को एक और मौका मिलेगा,”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post शुभमन गिल के फ्लॉप शो के बाद सुनील गावस्कर ने कही ये बात, इस खिलाड़ी को बताया भारत का भविष्य appeared first on SportzWiki Hindi.