भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेलेगी। अभी तक हुए 3 मैच में भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच को अपने नाम किया है। अब भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज अपने नाम करने का मौका है। इस मैच से पहले भारतीय टीम तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
पिच रहेगी महत्वपूर्ण

टेस्ट क्रिकेट में पिच की भूमिका हमेशा से अहम रहती है। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में भी पिच की भूमिका अहम होने वाली है। यह इस सीरीज में पहला मौका होगा जब टेस्ट मैच ड्रोपिंग पिच नहीं खेला जायेगा।
सिडनी के पिच पर भारतीय टीम हमेशा से बेहतर प्रदर्शन करती आई है क्योंकि यह पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। इसके बावजूद इस बार क्यूरेटर पर तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली पिच बनाने का दबाव होगा।
पिच में सभी के लिए होगी मदद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज से पहले इसी पिच पर अभ्यास मैच खेला गया था। उस मैच में पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था। टेस्ट मैच की पिच को लेकर क्यूरेटर जस्टिन ग्रोवस ने कहा
“पहले और दूसरे दिन पिच हरी होगी होगी। खेल जैसे जैसे आगे बढ़ेगा पिच में टर्न शुरू हो जायेगा और अंत में यह अनप्रेडिक्टेबल हो जायेगा। मैं वास्तव में इससे खुश हूं और यहाँ कुछ आश्चर्य भी होगा।”
दोनों टीमों के लिए जरूरी यह मैच

सिडनी में होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारतीय टीम जहां ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम करने का सपना देख रही है वहीं ऑस्ट्रेलिया किसी भी कीमत पर उसे जीतने नहीं देना चाहती।
भारत के पास बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी और तेज गेंदबाज तीनों की शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि पिच कैसी भी बने भारतीय टीम उससे खुश ही रहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्यूरेटर ने बताया, किसके लिए मददगार होगी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच appeared first on SportzWiki Hindi.