भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम यहाँ 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टीम इससे पहले 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी है। न्यूजीलैंड की पिच काफी हदतक इंग्लैंड जैसी ही होती है और इसी वजह से भारत का यह दौरान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ऑकलैंड पहुंची टीम

18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज अपने नाम करने वाले भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड पहुँच चुकी है। यहाँ के ऑकलैंड एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय टीम का शानदार स्वागत किया गया।
भारतीय टीम के फैन्स खिलाड़ियों के वहां पहुंचने से पहले ही मौजूद थे। खिलाड़ियों के वहां पहुँचने का वीडियो बीसीसीआई की तरह से शेयर किया गया। लोगों ने गर्मजोशी से वहां टीम का स्वागत किया।
विराट के साथ अनुष्का भी

भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंची तो कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थी। अनुष्का टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में भी रुकी थी। उन्हें टेस्ट सीरीज जीत के बाद मैदान पर भी देखा गया था।
ऑस्ट्रेलिया में कल यानी 19 जनवरी को विराट और अनुष्का ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने भी पहुंचे थे। इस टूर्नामेंट के ऑफिशियल पेज से दोनों ही फोटो शेयर की गयी थी। उनके साथ रोजर फेडरर भी थे।
भारत के लिए महत्वपूर्ण दौरा

भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। टीम इससे पहले 2014 में कीवी दौरे पर गई थी। वहां 5 वनडे मैचों सीरीज में टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली थी। सिर्फ एक मैच टाई रहा था।
भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड में एक भी टी-20 मैच नहीं जीता है। 2009 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैच खेला था। दोनों मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इस रिकॉर्ड को सही करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
देखें टीम का वीडियो:
Hello #TeamIndia. Auckland welcomes you #NZvIND
pic.twitter.com/8ER80bKS5b
— BCCI (@BCCI) January 20, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया फतह कर न्यूजीलैंड पहुंची भारतीय टीम का हुआ भब्य स्वागत, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.


