Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग संन्यास से वापसी कर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार हैं!

भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम का लचर प्रदर्शन जारी है। पर्थ में हुए दूसरे मैच को छोड़ दें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार इस सीरीज में बैकफूट पर ही रही है। सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद मेजबान टेस्ट ने चौथे टेस्ट के पहले दिन भी कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए हैं।

बल्लेबाजी लगातार हो रही फ्लॉप

 

ऑस्ट्रेलिया टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर एक साल का बैन झेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर इसका असर साफ़ दिख रहा है। पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार नाकाम हो रहे हैं।

पहले टेस्ट से लेकर अभी तक किसी भी मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी पारी में 350 का स्कोर भी नहीं बना पाई है। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में तो पूरी टीम सिर्फ 151 रनों पर पवेलियन लौट गयी थी।

फिर खेलना चाहते हैं पोंटिंग!

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीम बनाई थी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम को हराना सभी टीमों का सपना होता था। वह टीम आज मैच जीतने के लिए तरस रही है।

पत्रकार क्रिस स्मिथ को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन को देखकर क्या वह मैदान पर वापसी करना चाहते हैं। इसके जवाब में पोंटिंग ने मजाक में कहा कि वह संन्यास से वापस आकर देश के लिए बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

स्किल की कमी है

ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन को देखकर पूर्व कप्तान का मानना है कि उनके स्किल में अभी भी काफी कमी है।

उन्होंने कहा

“पिछले कुछ हफ्तों में लड़कों को देखना और बाहर बैठकर उन्हें देखना कठिन काम रहा है। मैं लगभग हर दिन मैदान पर जाता हूँ, बहुत सारे लड़कों के साथ करीबी और व्यक्तिगत रूप उनका खेल देख रहा हूँ। पहले तीन टेस्ट में कई बल्लेबाजों को आउट होते देखकर साफ पता चल रहा था कि उनमें स्किल की कमी है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रिकी पोंटिंग संन्यास से वापसी कर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार हैं! appeared first on SportzWiki Hindi.