भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों ना केवल बल्लेबाजी बल्कि अपनी कप्तानी में भी खूब जलवा बिखेर रहे हैं। विराट कोहली की अगुवायी में भारतीय टीम तीनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त अंदाज में सफलता के झंडे गाड़ रही है। भारतीय टीम को लोहा तभी तो इन दिनों पूरा क्रिकेट जगत मान रहा है।
धोनी के इस्तीफे के बाद विराट कोहली ने संभाली टीम की कमान
साल 2014 के अंत में भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। धोनी के स्थान पर विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान नियुक्त किए गए।

इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी की सफर शुरु हुआ और सफलता अपने चरम पर रही। इसके बाद साल 2017 की शुरुआत में धोनी ने वनडे और टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी को भी खत्म करने का फैसला कर टीम की अगुवायी तीनों ही फॉर्मेट में विराट कोहली के कंधों पर सौंप दी।
कप्तान बनने के बाद कोहली ने बल्लेबाजी में दिखाया विराट रूप
अपनी बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले विराट कोहली के लिए कप्तानी तो लकी चार्म की तरह साबित हुई और कप्तान बनने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी में और भी खतरनाक हो गए।

यहां पर भारतीय टीम के रिकॉर्ड किंग ने दिखाया कि खुद की जिम्मेदारी के बूते टीम की अगुवायी की जाती है। विराट खुद ने रन बनाकर अपने बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया।
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने की विराट कोहली की लीडरशिप की तारीफ
विराट कोहली इन दिनों टीम को एक लीडर के रूप में बेहतरीन अंदाज में आगे ले जा रहे हैं और तभी तो भारत के पूर्व क्रिकेट और चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत को विराट कोहली जैसे लीडर की जरूरत है।
PC_GETTY IMAGES
श्रीकांत ने कहा कि “अगर आज भारत कभी भी 300 से ज्यादा रन का पीछा करता है तो ये विराट कोहली पर निर्भर करता है। जब आंकड़ों के बारे में बात करते हैं तो विराट ने भारत को इस मामले में 24 शतक दिए जिसमें से 21 जीत का कारण बने। विराट के पास जुनून, आक्रमकता और जिम्मेदारी का शानदार संयोजन है।”
“देश को एक ऐसे लीडर की जरूरत है जो खुद पर विश्वास करें और टीम में विश्वास करें। कपिल ने हमारे साथ ऐसा किया था जैसे आजकल विराट युवाओं के लिए कर रहे हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने विराट कोहली की कप्तानी कौशल को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.