Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद अब हार्दिक पांड्या को लगा एक और बड़ा झटका

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों ​एक टीवी शो में दिए गए अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में बने हुए है। पांड्या ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में महिलाओं पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

टीवी शो कॉफी विद करण में की गई विवादित टिप्पणी के बाद हार्दिक पांड्या को बहुत नुकसान उठान पड़ा। इस बयान के कारण हार्दिक पांड्या को कंगारू दौरे और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। अब इसके बाद हार्दिक पांड्या को एक और बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। हार्दिक पांड्या को एक बड़े क्लब से अपनी सदस्यता खोने का झटका लगा है।

जी, हां हाल ही में मीडिया से खबर मिली हैं कि मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि क्लब के संयुक्त सचिव ने बताया कि खार जिमखाना क्लब राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानजनक रूप से क्लब की सदस्यता देता है, लेकिन हार्दिक पंड्या को लेकर हाल में हुए विवाद के बाद हमने एकमत से उनकी सदस्यता को रद्द करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि इस प्रतिष्ठित क्लब में भारतरत्न सचिन तेंदुलकर, टेनिस स्टार लिएंडर पेस और महेश भूपति, सानिया मिर्जा और ओलिंपिक मेडलिस्ट शटलर साइना नेहवाल जैसे दिग्गजों को अपनी सदस्यता दे चुका है। हार्दिक पांड्या के अलावा केएल राहुल भी फिलहाल इस मामलें के कारण निलंबित हो चुके है। हालांकि आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या ने बाद में अपनी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। पांड्या ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।