Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई रॉकेट्स और बेंगलुरू रैप्टर्स में होगा पीबीएल फाइनल

बेंगलुरू
मुंबई रॉकेट्स ने पिछले चैंपियन हैदराबाद हंटरर्स को हराकर शनिवार को यहां प्रीमियर बैडंिमटन लीग के फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना बेंगलुरू रैप्टर्स से होगा। मुंबई की तरफ से समीर वर्मा ने ट्रंप मैच खेला और जीत दर्ज की जबकि एंडर्स एंटनसेन ने भी बेहतरीन खेल दिखाया जिससे दो बार का उप विजेता 4-2 ये जीत दर्ज करने में सफल रहा। यह तीसरा अवसर है जबकि मुंबई फाइनल में पहुंचा है। वह पहले दो सत्र में फाइनल में दिल्ली एसर्स और चेन्नई स्मैशर्स से हार गया था।