Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने देश की राजधानी दिल्ली की पीड़ा को कुछ इस तरह किया बयां

समूचे विश्व में भारत देश का अपना ही एक खास स्थान है। भारत को अब विश्व गुरू कहा जाने लगा है जिसका गुणगान पूरा विश्व करता है। जब भारत देश का दुनिया भर में बड़ा ही खास महत्व है तो देश की राजधानी की बात को सबसे पहले होगी। भारत देश की राजधानी नई दिल्ली है….

भारत देश की राजधानी दिल्ली का हाल

देश की राजधानी दिल्ली को देश की जनता के दिलों की धड़कन कहा जाता है। देश की राजधानी वही होती है जिसमें कुछ बात हो यानि हर तरह से देश की राजधानी में सर्वगुण संपन्नता होनी चाहिए।

वैसा अपने देश की राजधानी दिल्ली से भी यही उम्मीदें हैं। हर कोई चाहता है चाहे वो दिल्ली का निवासी हो या दिल्ली के बाहर का देश की राजधानी मिसाल के रूप में याद की जाए।

गौतम गंभीर ने दिल्ली के दर्द को ऐसे किया बयां

लेकिन हमारे देश की राजधानी दिल्ली का हाल इन दिनो बड़ा ही अजीब बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसी समस्या आ रही है जो मुंह फैलाए कह रही है कि मैं दिल्ली हूं, मैं पीड़ित हूं।

ये हम नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने बयां किया है। गौतम गंभीर दिल्ली के ही निवासी हैं और आज उन्होंने दिल्ली की पीड़ा को ट्वीट से ऐसा बयां किया है जिसे सुन आप को भी दिल्ली की हालात पर तकलीफ होने लगेगी।

गौतम गंभीर ने दिल्ली के सिस्टम को दिखाया आईना

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए दिल्ली के लिए लिखा कि “मैं दिल्ली हूं। ललचाई आंखों से सहमी मैं दिल्ली हूं। फूटपाथों पर ठंड से सिकुड़ती मैं दिल्ली हूं। अस्पतालों में रेंगती मैं दिल्ली हूं। सिस्टम से झगड़ती मैं दिल्ली हूं। कड़वी हवा में सांसे गिनती मैं दिल्ली हूं। मफलर, गेरूएय और खादी के बीच अपने नंगेपन को छुपाती मैं दिल्ली हूं।

स्पोर्ट्स विकी के व्यूवर्स के साथ ही जो भी गौतम गंभीर के इस ट्वीट में दिल्ली की पीड़ा को जानेगा उसे जरूर अब दिल्ली के हालात का अहसास होगा कि दिल्ली वासियों के लिए ये दिल्ली बहुत दूर है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने देश की राजधानी दिल्ली की पीड़ा को कुछ इस तरह किया बयां appeared first on SportzWiki Hindi.