भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज शनिवार को माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 325 रन का लक्ष्य दिया है.
बोल्ट का थ्रो रायडू की पीठ पर जाकर लगा

भारत की पारी के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प घटना देखने को मिली है. दरअसल, 38.1 ओवर में थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे ट्रेंट बोल्ट ने एक थ्रो विकेटकीपर टॉम लेथम की ओर किया, लेकिन तभी रन लेते हुए अम्बाती रायडू बीच में आ गये और थ्रो सीधा भारतीय टीम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू की पीठ में लग गया.
रायडू आये गुस्से में, लेकिन टॉम लेथम ने जीता दिल

पीठ में गेंद लगने से अम्बाती रायडू गुस्से में आ गए थे. उन्होंने विकेटकीपर टॉम लेथम से इसकी शिकायत भी की और इशारों में कहा, कि आप गेंद को थोड़ा साइड से पकड़ों, लेकिन इसके बाद जो टॉम लेथम ने किया, उससे उन्होंने करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया.
दरअसल, टॉम लेथम ने अम्बाती रायडू की पीठ पर हाथ लगाया और वह रायडू की पीठ मलने लगे. उन्होंने रायडू का हालचाल भी पूछा उन्होंने खेल भावना का शानदार परिचय दिया.
यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो

— Prem Chopra (@premchoprafan) January 26, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे ट्रेंट बोल्ट का थ्रो अम्बाती रायडू की पीठ में लग गया और कैसे न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया.
अम्बाती रायडू ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 49 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : ट्रेंट बोल्ट का थ्रो पीठ में लगने से गुस्से में आये अंबाती रायडू, टॉम लाथम की खेल भावना ने जीता दिल appeared first on SportzWiki Hindi.