Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी सुपरस्टार है और सर्वकालिक महान क्रिकेटर भी : लैंगर

मेलबर्न
आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने शुक्रवार को भारत से एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला हारने के बाद महें्रद ंिसह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें सुपरस्टार और सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक बताया। धोनी ने तीसरे वनडे में 114 गेंद में नाबाद 87 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2 . 1 से अपने नाम की ।

लैंगर ने कहा कि धोनी 37 बरस का है लेकिन विकेटों के बीच उसकी दौड़ और फिटनेस गजब की है । लगातार तीन दिन विकेटों के बीच इस तरह दौड़ना और वह भी 40 डिग्री तापमान में और ऐसा खेलना । वह खेल का सुपरस्टार है जो आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को बनने की कोशिश करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी, विराट कोहली और टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा । ये सभी आदर्श हैं । एम एस धोनी का तो रिकार्ड बतौर कप्तान, बल्लेबाज और विकेटकीपर उनकी काबिलियत बताता है। वह महानतम क्रिकेटर हैं और ऐसे खिलाड़यिों के खिलाफ हारना दुखद है लेकिन उनके खिलाफ खेलना फख्र की बात है । धोनी को 0 और 74 के स्कोर पर जीवनदान मिला और लैंगर ने इसे हार की वजह बताया । उन्होंने कहा कि दो बार एम एस धोनी का कैच छोड़ने से कोई मैच नहीं जीत सकता । हम मैच विनर्स की बात करते हैं जो उसने फिर बनकर बताया । यह हमारे बल्लेबाजों के लिये सबक था । युवाओं को उनसे सीखना चाहिये ।