Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत को संजय मांजरेकर नहीं मानते सबसे बड़ी जीत, इस सीरीज को बताया सबसे महान जीत

Sydney Test: India won 2-1 against Australia

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इतिहास रचा है। जब विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से मात दी। ये जीत भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर मिली पहली टेस्ट सीरीज जीत है।

संजय मांजरेकर भारत की ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत को नहीं मानते नंबर-1

ऐसे में 71 साल के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया जमीं पर मिली पहली टेस्ट सीरीज जीत भारतीय टीम के लिए बहुत ही खास मायने रखती है जो भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक है।

अब इस जीत के बाद ये चर्चा अपने चरम पर है कि क्या ये टेस्ट सीरीज जीत भारतीय क्रिकेट में अब तक मिली सबसे बड़ी टेस्ट जीत में से एक है जिसमें कुछ लोग पक्ष में हैं तो कुछ नहीं मानते कि ये सबसे बड़ी जीत है।

संजय मांजरेकर ने दो-टूक कहा ये ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बल्लेबाजी क्रम

इसी तरह के भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर अपनी मन की बात रखते हुए इस जीत को भारतीय टीम की सबसे महान टेस्ट सीरीज जीत नहीं मानते हैं।

No Australian batsman could score

संजय मांजरेकर ने इस बात को लेकर कहा कि हमें समझना होगा कि ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइनअप सबसे कमजोर है। और सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पास इसे जीतने का सबसे अच्छा मौका था। लेकिन भारत अच्छी टीम होने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सका। भारत की गेंदबाजी तो बहुत बढ़िया थी लेकिन बल्लेबाजी इस सीरीज से पहले कमजोर थी। पुजारा ने इस सीरीज को काफी करीब लाए। क्योंकि एडिलेड में पहले दिन भारत 40 रन पर 4 विकेट गंवा चुका था।और उन्होंने शतक बनाया।

इंग्लैंड में 1971 में मिली जीत को मांजरेकर ने बताया सबसे बड़ी जीत

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम की अब तक की सबसे शानदार विदेशी जीत में इंग्लैंड में मिली 1971 की जीत को बताया। और साथ ही मांजरेकर ने सूचीबद्ध तरीके से भारत की टॉप पांच सीरीज जीत बतायी।

उस इंग्लैंड सीरीज का जिक्र करते हुए मांजरेकर ने कहा कि तीन मैचों की सीरीज भारत ने पहले दो टेस्ट ड्रॉ खेले। ओपनर करीब थे। बारिश आ गई और भारत के हाथ में दो विकेट बचे थे और 30 रनों की जरूरत थी। इसमें वो टेस्ट मैच को जीत भी सकता था और हार भी। लेकिन उन्होंने अच्छे से समाप्त किया।दूसरा  टेस्ट मैच वो बहुत भाग्यशाली रहे। और आखिरकार ओवल में चन्द्रशेखर की स्पिन गेंदबाजीका जादू चला। उनको 170 रन बनाने थे वैसे दबाव तो उन्ही पर होगा। डेविड-गोलिथ की स्थिति में और इसी को नंबर एक होना चाहिए।

संजय मांजरेकर के द्वारा बतायी गई भारत की टॉप-5 सीरीज जीत

1.  भारतीय टीम इंग्लैंड में 1971: 1-0(3)

2.  भारतीय टीम वेस्टइंडीज में 1970-71 : 1-0(5)

3.  भारतीय टीम इंग्लैंड में 1986: 2-0(3)

4.  भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 2018-19: 2-1(4)

5.  भारतीय टीम पाकिस्तान में 2003-04: 2-1(3)

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत को संजय मांजरेकर नहीं मानते सबसे बड़ी जीत, इस सीरीज को बताया सबसे महान जीत appeared first on SportzWiki Hindi.