Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए लाहिरू कुमारा

ट्रेविस हेड (84) और मार्नस लबूशेन (81) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 323 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 179 रन की बढ़त बना ली थी.

दिन की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने का विकेट गंवाया जो पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे जिससे टीम का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है. श्रीलंका अब भी ऑस्ट्रेलिया से 162 रन पीछे है और उसके नौ विकेट शेष है. अब इसी बीच श्रीलंका के लिए बुरी खबर आई है.

श्रीलंका को बहुत बड़ा झटका लगा है

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को बहुत बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा को  हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गएं हैं. दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पहले दिन लंच के बाद 147 किलोमीटर की तेजी से गेंद फेका था.

उसके बाद उनको दिक्कत आने लगी जिसके बाद इस गेंदबाज को अंतिम चरण में गेंदबाजी करने से रोक दिया था, लेकिन आज पता चला वो चोट हैमस्ट्रिंग था. नुवान प्रदीप को   भी हैमस्ट्रिंग की वजह से ही टीम में नहीं चुना गया था. अब श्रीलंका के लिए ये बहुत बड़ा झटका है.

सुरंगा लकमल ने झटके पांच विकेट 

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरूआत पर दो विकेट पर 72 रन से की लेकिन टीम 10 रन के अंदर ही दो विकेट गंवा कर टीम मुश्किल में थी. इसके बाद हेड और लबूशेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 248 रन तक पहुंचाया.

लबूशेन ने 150 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए. हेड ने 187 गेंद में 10 चौके की मदद से 84 रन बनाए जो उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर है. श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 75 रन देकर पांच विकेट लिए. दिलरूवान परेरा ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post श्रीलंकाई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए लाहिरू कुमारा appeared first on SportzWiki Hindi.