Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। आपको बता दे इंडिया ने ये सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड में 10 साल बाद द्धिपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही अब भारत इस सीरीज के बाकी के दो मैच भी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन भारतीय टीम के लिए एक शानदार भविष्यवाणी की है।

आपको बता दे हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भारतीय टीम को लेकर एक भविष्यवाणी की है उनका कहना है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही पूर्व कप्तान ने ये भी भविष्यवाणी कर दी है कि जिस तरह भारतीय टीम कीवी दौरे पर खेल रही है उसे देखकर लगता है कि भारत सीरीज पर 5-0 के अंतर से कब्जा करेगा। आपको बता दे कि भारतीय टीम ने अभी तक सीरीज में 3-0 बढ़त बना रखी है साथ ही अभी तक अभी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

आपको बता दे कि भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से साथ ही दूसरा वनडे मैच में 90 रनों से और तीसरे मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया है। साथ ही अब आपको बता दे कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

और ये भी पढ़े:

न्यूजीलैंड में हिटमैन बना सकते है ये शानदार रिकॉर्ड, कई दिग्गज रह जाएंगे पीछे

2019 वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर ने चुनी अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Ind vs NZ: पुरुषों के बाद भारतीय महिला टीम ने भी दी न्यूजीलैंड को मात



Herald