ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश में आज दिन में तीन मुकाबले हैं। दिन का दूसरा मुकाबला ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न रेनिगेड्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन की टीम ने 194 रन बनाये। उनके लिए ब्रैंडम मैकुलम और क्रिस लीन ने शानदार बल्लेबाजी की।
फैन ने की कैच लेने की कोशिश

क्रिकेट के मैदान में कई बार दर्शक छक्के के लिए गये गेंद को लपकने की कोशिश करते हैं। कई बार वह सफल होते हैं और कई बार कैच छूट जाता है। आज भी मैच में कुछ ऐसा ही हुआ।
ब्रिसबेन की पारी के 15वें ओवर में क्रिस लिन ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से सामने की तरफ छक्का मारा। यह गेंद साईट स्क्रीन के पास गयी लेकिन एक दर्शक वहां भी कैच लेने के लिए पहुँच गया।
बड़ा हादसा हो सकता था

इस कैच को लपकने के लिए दौड़े दर्शक के साथ बड़ा हादशा हो सकता था। वह कैच लेने से पहले ही गिर गया और गेंद उसके सिर से थोड़ी ही दूर गिरी। इसी वजह से वह बाल- बाल बच गया।
भले ही मामला गंभीर था लेकिन उसे देखकर कमेंट्री करने वालों की भी हंसी नहीं रुकी। अगर दर्शक उस कैच को लपक लेता तो दर्शकों द्वारा पकड़े गये सब तक के सबसे बेहतरीन कैचों में यह शामिल हो जाता।
मैच में ब्रिसबेन की स्थिति मजबूत

बिग बैश के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने मैकुलम 69 और कप्तान क्रिस लीन की 66 रनों की पारी के बदौलत मेलबर्न के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा है। ब्रिसबेन की गेंदबाजी भी काफी अच्छी है।
न्यूज लिखे जाने तक सिर्फ 35 के स्कोर पर मेलबर्न रेनिगेड्स के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें अभी 150 से अधिक रन बनाने हैं और 13 ओवर का ही खेल बचा हुआ है। ऐसे में उन्हें लिए जीत काफी दूर दिख रही है।
देखें कैच का वीडियो:
This would've been the greatest catch in sporting history
He didn't get the catch, but he gets a Bucket Moment! #BBL08 pic.twitter.com/03o3HBlxDU
— KFC Big Bash League (@BBL) January 13, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बिग बैश लीग के दौरान घटा एक अजीब वाक्या गेंद लपकने के लिए साईट स्क्रीन पर दौड़ा दर्शक, देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.
