शाहीद अफरीदी पाकिस्तान एक ऐसे क्रिकेटर है. जिन्हें पूरी दुनिया के प्रशंसकों का प्यार मिलता है. शाहीद अफरीदी पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी लोकप्रिय है. भारत में भी उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है.
शाहिद अफरीदी के कई भारतीय क्रिकेटरों के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन आपकों बता दें, कि वह सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर को ही ट्विटर पर फॉलो करते हैं.
सिर्फ विराट कोहली को करते हैं ट्विटर पर फॉलो

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भारतीय क्रिकेटरों में सिर्फ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ही फॉलो करते हैं. वह विराट के अलावा किसी भारतीय क्रिकेटर को ट्विटर पर फॉलो नहीं करते हैं
शाहिद अफरीदी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुल 41 लोगो को फॉलो कर रहे हैं. जिसमे से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी एक है. बता दें, कि शाहीद अफरीदी के ट्विटर पर कुल 1.15 मिलियन फॉलोवर है.

विराट से है अफरीदी की ख़ास दोस्ती

आपकों यह भी बता दे, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के बीच ख़ास दोस्ती है. अफरीदी, विराट को अपना छोटा भाई मानते हैं.
जब शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट से संन्यास लिया था, तो भारतीय टीम ने अफरीदी के लिए विराट कोहली की टी-शर्ट में सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर कर शाहिद अफरीदी को टी-शर्ट भेंट की थी.
विराट को शादी की दी थी बधाई

शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनकी शादी पर ट्वीट करके बधाई भी दी थी. अफरीदी ने विराट-अनुष्का को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा था, कि “विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई, भगवान आपको खुश रखे और आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आए.”
शाहीद अफरीदी के इस ट्वीट पर विराट कोहली ने उनका शुक्रिया अदा किया था.
Congratulations @imVkohli @AnushkaSharma on your wedding. May God Bless you two and give you happiness and a rewarding married life.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) December 11, 2017
Thanks Shahid Bhai.
— Virat Kohli (@imVkohli) December 13, 2017
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के सिर्फ इस क्रिकेटर को ट्विटर पर फॉलो करते हैं पाकिस्तानी आलराउंडर शाहीद अफरीदी appeared first on SportzWiki Hindi.
