भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज के क्रिकेट युग के सबसे बड़े दिग्गज बल्लेबाज बन बैठे हैं। विराट कोहली में बल्लेबाजी की एक अविश्वसनीय काबिलियत है जो लगातार हर मैच के साथ विश्व क्रिकेट गवाह बन रहा है। कोहली ने मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों ही प्रारूपों में अपनी महारथ को साबित कर दिया है।
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में हासिल की महारथ
वैसे तो विराट कोहली की क्रिकेट के तीनों ही प्रारूपों में बल्लेबाजी की काबिलियत तो पूरा क्रिकेट जगत जानता है, लेकिन जब बात विराट कोहली के वनडे करियर की करें, तो इसमें तो वो अलग ही नजर आते हैं।

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली पिछले एक या दो साल से नहीं बल्कि अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत से ही खतरनाक होते जा रहे हैं। जैसे-जैसे समय आगे बड़ा विराट कोहली ने वनडे में महारथ हासिल कर ली।
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के रिकॉर्ड से आ जाती है ब्रैडमैन की याद
कोहली को वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किए हुए 10 साल से कुछ महीनें ज्यादा हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 219 वनडे मैच खेल लिए हैं। इनमें से कोहली ने 211 पारियों में 59.68 की औसत से रन बनाए हैं।

कोहली के नाम अब वनडे करियर में 10,385 रन है जो इतनी कम पारियों में बनाना आसान नहीं माना जाता। विराट कोहली का ये वनडे रिकॉर्ड कई कहानी बयां करता है जो शायद टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह से ब्रैडमैन युग चला था उसकी याद दिलाता है।
इयान चैपल ने विराट कोहली के वनडे के ब्रैडमैन होने की कही बात
तभी तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल विराट कोहली को उनके करियर के अंत तक वनडे क्रिकेट का सर डॉन ब्रैडमैन मान रहे हैं।

इयान चैपल ने कहा कि
“कोहली ने मुझे वनडे में बल्लेबाजी के लिए रिचर्ड्स की याद दिलायी है। वो फैंसी शॉट्स से बचते हैं और पारंपरिक स्ट्रोक पर भरोसा करते हैं। कोहली ने पहले से ही संख्याओं पर कब्जा कर लिया है।”
“अगर वो अपनी मौजूदा लय को जारी रखते हैं, तो उम्र से पहले ही सचिन तेंदुलकर के शतकों से एक शतक ज्यादा ही बना देंगे। बल्कि उन पारियों तक वो करीब 20 शतक ज्यादा कर लेंगे। अगर वो इन अद्भुत कारनामों को हासिल करने के करीब पहुंच गए, तो कोई तर्क नहीं हो सकता है। कोहली वनडे बल्लेबाजों के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन होंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की भविष्यवाणी, विराट कोहली होंगे वनडे क्रिकेट के सर डॉन ब्रैडमैन appeared first on SportzWiki Hindi.