Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट के लिए बुरी खबर, युवा खिलाड़ी ने तोड़ा दम

क्रिकेट का खेल दिखने में जितना मजेदार होता है, खेलने में उतना ही खतरनाक भी होता है। कई बार मैदान पर गेंद लगने से खिलाड़ियों की मौत हो चुकी है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी रमण लाम्बा की मौत भी कुछ इसी तरह हुई थी। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को बल्लेबाजी के दौरान सिर पर गेंद लगी और कुछ दिनों में ही हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

युवा खिलाड़ी की मौत

मंगलवार को कोलकाता में एक क्लब खिलाड़ी की मौत हो गई। 21 वर्षीय ऑलराउंडर अनिकेत शर्मा को मैदान पर ही दिल का दौड़ा पड़ा और हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गयी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज अनिकेत शानदार क्रिकेटर थे। उन्होंने एक साल पहले ही क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके कोच ने बताया कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाज के साथ शानदार फील्डर भी थी।

अभ्यास के दौरान मैदान पर गिरे

अनिकेत शर्मा के साथी खिलाड़ियों ने बताया कि अभ्यास से पहले ही वह मैदान पर गिर गये। इसके बाद उन्हें आरजी कर मेडिकल कॉलेज कॉलेज ले जाया गया। मीडिया से बात करते हुए साथी खिलाड़ी ने कहा

“हम सब मैदान पर थे, वार्म अप कर रहे थे। वह कुछ समय के लिए फुटबॉल खेलना चाहता था। लेकिन इससे पहले ही वार्म अप करते समय वह अचानक मैदान पर गिर गया और हम उसे अस्पताल ले गए।”

बंगाल के पूर्व कप्तान का क्लब

अनिकेत शर्मा जिस क्लब में क्रिकेट खेलते थे वह बंगाल के पूर्व कप्तान समरबन बनर्जी का है। अनिकेत को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के डिविजन ए के मैच में मिलन समिति के खिलाफ मैच भी खेलना था।

अब इस मैच को आगे बढ़ाने पर भी बात चल रही है। मौत के बारे में बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि मेरे पास शब्द ही नहीं है कि मैं बता सकूं कितना उदास हूँ।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय क्रिकेट के लिए बुरी खबर, युवा खिलाड़ी ने तोड़ा दम appeared first on SportzWiki Hindi.