Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में तेज गेंदबाजो को खेलना चाहिए : आशीष नेहरा

हाल में ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने एक बयान में कहा था, कि हमें अपने विश्व कप 2019 की तैयारियों के चलते तेज गेंदबाजो को आईपीएल 2019 में आराम देना चाहिए.

कोहली के इस बयान के बाद से ही तेज गेंदबाजो के आईपीएल 2019 में आराम की चर्चा काफी तेज है. अब भारत के स्टार तेज गेंदबाजो के आईपीएल में आराम को लेकर ही भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी राय व्यक्त की है.

आईपीएल में तेज गेंदबाजों को आराम देना एक गलत सोच

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने मुंबई मिरर से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि आईपीएल के दौरान विश्व कप के लिए, तेज गेंदबाजों को आराम देना एक गलत सोच है. आप अपने तेज गेंदबाजो को रेस्टी नहीं कर सकते है. 

चाहे आप कितना भी नेट्स में अभ्यास करेंगे, लेकिन आपको मैच प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है. अगर कोई गेंदबाज खुद महसूस करता है, कि उसे आराम की जरूरत है, तो वह अलग बात है. मेरे विचार में, उन्हें 8-10 आईपीएल मैच खेलने चाहिए. यह विश्व कप के लिए मददगार होगा.”

खिलाड़ी किसी भी समय हो सकता है चोटिल 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आगे अपने बयान में कहा,

“अगर देखा जाये, तो आप आईपीएल के दौरान ही नहीं, किसी भी समय चोटिल हो सकते है.  2011 विश्व कप में, मैं पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में चोटिल हो गया था. आप अभ्यास के दौरान भी चोटिल हो सकते हैं या विश्व कप के पहले मैच में भी, हमारे पास आईपीएल और विश्व कप के बीच कुछ हफ़्ते होंगे, जो कि किसी भी खिलाड़ी के चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय होगा.”

हमारे पास तेज गेंदबाजो का अच्छा बैकअप नहीं

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आगे अपने बयान में कहा,

“मेरे समय में तो हमारे पास तेज गेंदबाजो का अच्छा बैकअप नहीं था. केवल दो-तीन अच्छे गेंदबाज ही थे. आरपी सिंह, श्रीसंत, मुनाफ पटेल में प्रतिभा थी, लेकिन वह अपना करियर लम्बा नहीं कर पाए.

मैं चोटों से जूझ रहा था. अजीत अगरकर ने कुछ मौकों में अच्छा किया, लेकिन देबोशिष मोहंती, टीनू योहाना और हरविंदर सिंह जैसे तेज गेंदबाज खुद को स्थापित करने में सक्षम नहीं हो पाए, इसलिए हमारे समय में तेज गेंदबाजो की भारतीय टीम में काफी कमी थी.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post आईपीएल में तेज गेंदबाजो को खेलना चाहिए : आशीष नेहरा appeared first on SportzWiki Hindi.