Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रफेल नडाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे

 मेलबर्न
रफेल नडाल ने 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढाते हुए ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

नडाल पैर की चोट के कारण पिछले सत्र में ज्यादा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। उन्होंने यहां दूसरे दौर में 6.3, 6.2, 6.2 से जीत दर्ज की । वह ओपन युग में राय एमरसन और राड लावेर के बाद हर ग्रैंडस्लैम दो या अधिक बार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं ।