इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस के अनुभवी नेता डॉ. सीपी जोशी ने पन्द्रहवीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद छोड़ दिया है।
लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरु, फरवरी तक कांग्रेस कर देगी उम्मीदवारों के नाम तय
नाथद्वारा से विधायक सीपी जोशी ने आज सर्वसम्मिति से राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि विधानसभा सत्र ज्यादा से ज्यादा चले। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सदन में सभी विधायकों को बोलने का मौका मिले।
शादी के 21 साल बाद दिया कुमारी ने अपने पति से लिया तलाक
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद अब जोशी ने आरसीए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने पत्रकारों को दी है। इसके साथ ही अब आरसीए को नया अध्यक्ष मिलेगा। ऐसी संभावना है कि अब पूर्व खेल परिषद अध्यक्ष शिवचरण माली राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन सकते हैं।
किसानों के बाद अब राजस्थान सरकार ने इन्हें दिया बड़ा तोहफा
इससे पहले सीपी जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव रखा और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इसका अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से कांग्रेस के अनुभवी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए और सदन की कार्यवाही संभाली।
लोकसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा साबित होगा ये फैसला!
सीपी जोशी के विधानसभा अध्यक्ष बनाने के बाद सीएम अशोक गहलोत और प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया ने भी उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही अन्य विधायकों ने भी जोशी को बधाई दी।