भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेहतरीन बल्लेबाजी देखे सबको एक अरसा हो गया था. लेकिन कल उन्होंने जिस प्रकार की पारी खेली. सबको पहले वाले धोनी की याद आ गई. धोनी ने 54 गेंद में शानदार 55 रन बनाएं. इसके बाद लगातार उनकी बल्लेबाजी पर उठ रहें सवाल को उन्होंने करारा जवाब दिया.
महेंद्र सिंह धोनी के पहले कोच ने बताया धोनी को कौन से स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए

धोनी के पहले कोच केशव रंजन ने स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए कहा,
“किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बेहतरीन ब्रेक मिलना बहुत जरूरी होता है. वो उनके लिए काम भी करता है. यह एक क्रिकेटर को अपनी क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है.नंबर 5 पेर बल्लेबाजी करना उसके अनुरूप है. हर खिलाड़ी आते ही तेज बल्लेबाजी करने नहीं लगता.”
भारतीय टीम के पास कार्तिक और जडेजा जो धोनी का साथ दे सकते हैं

उन्होंने आगे कहा,
“उसे खेल में गहराई तक जाने की जरूरत होती है, पिच के साथ-साथ मैदान सेट-अप के साथ समझना होता है. जो धोनी समझता है. अब भारतीय टीम के पास दिनेश कार्तिक और रवींद्र जडेजा हैं. जो नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हैं, धोनी को नंबर पांच पर ही खिलाना चाहिए.”
ऐसे पहचाना था धोनी के अंदर का क्रिकेटर

बता दें, 1987 में रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में केशव रंजन बनर्जी जुड़े. उन्होंने ने ही पहली बार धोनी में क्रिकेट खेलने की ललक जगाई. केशव बनर्जी 6-12 क्लास तक के बच्चों को फुटबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट की कोचिंग देते थे.
वैसे, केशव मुख्य रूप से फुटबॉल के ही कोच थे. यहां धोनी पढ़ाई करने के लिए आए और बस यहीं से शुरू हुई धोनी की स्पोर्ट्स जर्नी.बचपन में अच्छी फिजिक और तेज होने के कारण वह केशव रंजन के पसंदीदा छात्रों में से एक थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जिसने धोनी को बनाया क्रिकेटर, वो उनको इस स्थान पर खेलते देखना चाहता है appeared first on SportzWiki Hindi.