Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिहार के सौरभ ने ग्रैंडमास्टर सूरी को ड्रा पर रोका

नयी दिल्ली
बिहार के युवा खिलाड़ी सौरभ आनंद ने चौथी सीड और प्रबल दावेदार स्थानीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर वैभव सूरी को 17 वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में गुरूवार को दूसरे राउंड में ड्रा पर रोक दिया। यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में सौरभ ने अपने से कहीं ऊंची रेटिंग के खिलाड़ी वैभव को ड्रा खेलने के लिए मजबूर कर दिया। दिन के अन्य उलटफेर में तेलंगाना के भरत कुमार रेड्डी पोलूरी ने रूस के ग्रैंडमास्टर पोपोव इवान को ड्रा पर रोका जबकि पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली की मृदुल देहनकर के साथ बाजी ड्रा रही। दो राउंड की समाप्ति के बाद 56 खिलाड़ी दो के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हुए हैं।