Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कर्नाटक को पुरूष और केरल को महिला वर्ग का खिताब

चेन्नई
कर्नाटक और केरल ने गुरुवार को यहां 67वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग के खिताब जीते। केरल की महिला टीम ने फाइनल में रेलवे की मजबूत टीम को हराकर खिताब जीता। उसने पांच सेट तक चले रोमांचक मैच में 3-2 (20-25, 25-17, 17-25, 25-19, 15-8) से जीत दर्ज करके दस बार के मौजूदा चैंपियन का वर्चस्व समाप्त किया। महाराष्ट्र ने तीसरे स्थान के लिये खेले मैच में पश्चिम बंगाल को 3-0 (25-20, 25-14, 25-18) से हराया। पुरूष वर्ग के फाइनल में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 3-1 (21-25, 36-34, 25-18, 25-14) से हराकर खिताब जीता। केरल ने तीसरे स्थान के लिये खेले गये मैच में पंजाब को 3-0 (25-23, 25-16, 25-19) से पराजित किया।