Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत बने टिम पेन के बच्चों के ‘बेबीसिटर’, होबार्ट हरिकेंस ने ट्वीट कर उड़ाया पंत का मजाक

मेलबर्न टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन और ऋषभ पंत के बीच काफी कमेंट्स सुनने को मिले थे. पेन ने पंत से कहा था कि जब वह अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने ले जाएं तो क्या वह उनके बच्चे के लिए बेबी सिटर का काम करेंगे. पेन ने यह भी कहा था कि वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो गई है. इसलिए वो ये काम कर सकते हैं.

अब ऋषभ पंत सच में बने टीम पेन के बच्चों के ‘बेबीसिटर’

न्यू ईयर पर दोनों टीमों के मेंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन से मिले. बीसीसीआई ने इस दौरान ऋषभ पंत और टीम पेन के बच्चों की तस्वीर शेयर की है. जिसमे उनकी पत्नी भी नजर आ रही है. तस्वीर में दिख रहा है कि पेन के एक बच्चे को पंत अपने गोद में लिए हुए हैं तो दूसरा बच्चा पेन की पत्नी बोन्नी के गोद में हैं. तस्वीर में पंत और बोन्नी दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आईसीसी ने किया तस्वीर ट्वीट 

इसके बाद होबार्ट हरिकेंस ने इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, लेकिन वह अभी भी हमारे लिए नहीं खेल रहे हैं

बता दें, बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन मिशेल मार्श के आउट होने के बाद मैदान पर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का पंत ने उन्हीं के अंदाज में वेलकम किया था.

पेन जैसे ही क्रीज पर पहुंचे, पंत ने तंज कसते हुए कहा- हमारे पास आज स्पेशल गेस्ट हैं. कमऑन मयंक… क्या आपने कभी सुना है ‘टेंपररी कैप्टन’ (अस्थाई कप्तान .जडेजा आपको उन्हें आउट करने के लिए कुछ भी खास करने की जरूरत नहीं है.’

इससे पहले भारतीय पारी के दौरान पेन भी विकेट के पीछे से लगातार भारतीय बल्लेबाजों को उकसाते नजर आए थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऋषभ पंत बने टिम पेन के बच्चों के ‘बेबीसिटर’, होबार्ट हरिकेंस ने ट्वीट कर उड़ाया पंत का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.