Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी ने खोया मैदान पर आपा, ड्रिंक्स लेकर आये युवा खिलाड़ी खलील अहमद को दी गाली

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट के अंतर से जीत लिया है. साथ ही तीन मैचों की इस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-1 से बराबर कर दिया है. अब तीसरा मैच निर्णायक होगा.

धोनी की शानदार पारी के दम पर भारत ने जीता मैच 

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

भारतीय टीम ने इस दूसरे वनडे मैच को एमएस धोनी की शानदार पारी के दम पर जीत लिया है. एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में 54 गेंदों में 55 रन की मैच जीताऊ पारी खेली है. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 गगनचुंबी छक्के लगाये हैं. भारतीय टीम के लिए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने भी 112 गेंदों पर 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

धोनी ने दी खलील अहमद को गाली 

आपकों बता दें, कि 44वें ओवर के बाद जब मैदान पर ड्रिंक्स चल रही थी, तो युवा खिलाड़ी खलील अहमद और युजवेंद्र चहल मैदान पर ड्रिंक्स लेकर आये थे.

इस दौरान खलील अहमद गलती से पिच के बीच दौड़ गए थे. खलील अहमद को पिच पर दौड़ता देख धोनी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने खलील अहमद को गाली दे डाली.

मनीष पांडे को भी दे चुके हैं गाली

आपकों बता दें, कि ऐसा पहली बार नहीं है, कि धोनी ने किसी युवा खिलाड़ी को गाली दी हो. इससे पहले भी एमएस धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच के दौरान युवा खिलाड़ी मनीष पांडे को गाली दी थी.

यहाँ देखें धोनी द्वारा खलील अहमद को गाली देने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारत के युवा खिलाड़ी खलील अहमद को गाली दे रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी ने खोया मैदान पर आपा, ड्रिंक्स लेकर आये युवा खिलाड़ी खलील अहमद को दी गाली appeared first on SportzWiki Hindi.