Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत के बाद अब कुलदीप यादव बने ‘बेबीसिटर’ देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट के चौथे दिन. भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की वजह से, ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है. कुलदीप यादव ने अब तक चार विकेट अपने नाम कर लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी फॉलोऑन बचाने के लिए संघर्स कर रही है. उनका आखिरी विकेट बचा है. जो कभी भी गिर सकता है.

ऋषभ पंत के बाद अब कुलदीप यादव बने बेबीसिटर

जब से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत को बेबीसिटर कहा है. इसपर  हर तरफ चर्चा हो रही है. पंत भी पेन के बच्चों और उनकी बीवी के साथ फोटो डाल चुके हैं. जिसमे उनको बेबीसिटर कहे जाने के चैलेंज को एक्सेप्ट किया था. अब आखिरी टेस्ट के दौरान पहली बार      सीरीज में खेल रहे कुलदीप यादव को बेबीसिटर जैसा काम करते देखा गया. राष्ट्रगान के समय उनके सामने खड़े बच्चे के गाल के साथ   कुलदीप बड़े प्यार से खेल रहे थे.

यहाँ देखें वीडियो

मेलबर्न टेस्ट के दौरान पेन ने पंत को कहा था बेबीसिटर 

गौरतलब है कि मेलबर्न टेस्ट के दौरान पेन और पंत के बीच काफी कमेंट्स सुनने को मिले थे. पेन ने पंत से कहा था कि जब वह अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने ले जाएं तो क्या वह उनके बच्चे के लिए बेबी सिटर का काम करेंगे.पेन ने यह भी कहा था कि भारतीय वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो गई है. ऐसे में धोनी के आने पर पंत टीम से बाहर हो जाएंगे और वह बेबी सिटर की भूमिका निभा सकते हैं.

बता दें, भारतीय टीम आजतक कभी भी ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. भारतीय टीम के पास ये सुनहरा मौका है. जिसे वो भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके। 

The post ऋषभ पंत के बाद अब कुलदीप यादव बने ‘बेबीसिटर’ देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.