Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रशंसको ने बीसीसीआई से की श्रीसंत के साथ इंसाफ करने की मांग, कहा टीम इंडिया में लो वापस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दागी तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पिछले 5 से ज्यादा सालों से क्रिकेट के मैदान में सक्रिय नहीं हैं। एक समय भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज रहे एस श्रीसंत के लिए साल 2013 में जबरदस्त मोड़ आया जब उन्हें स्पॉट फिक्सिंग ने आजीवन प्रतिबंध लगवा दिया।

श्रीसंत को न्याय देने के लिए साथ आयी उनकी पत्नी भुवनेश्वरी

स्पॉट फिक्सिंग के मामले के बाद से शांताकुमारन श्रीसंत क्रिकेट से दूर हैं उन्हें बीसीसीआई ने लाइफ टाइम बैन तो लगा दिया लेकिन वो इसके खिलाफ लगातार कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं।

एस श्रीसंत ने हाल ही में भारत की टेलिविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 12वें एडिशन में हिस्सा लिया और कई फैंस का दिल भी जीत लिया।

श्रीसंत पर दिल्ली हाई कोर्ट में कल है सुनवायी

स्पॉट फिक्सिंग के मामले में घिरा ये खिलाड़ी लगातार अपने आप को बेगुनाह साबित करने की कोशिश तो करता जा रहा है लेकिन उन्हें कहीं से भी सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।

Want to work with Steven Spielberg: Sreesanth

जब सभी ओर से निराशा मिली तो अब एस श्रीसंत को बेगुनाह साबित करने के लिए उनके फैंस साथ आ गए हैं। एस श्रीसंत के इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवायी होगी। उससे पहले फैंस उनकी पत्नी भुवनेश्वरी की पोस्ट के बाद न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

श्रीसंत के फैंस भी आए भुवनेश्वरी के साथ

भुवनेश्वरी ने ट्वीट करते हुए श्रीसंत की सुनवायी को लेकर लिखा कि श्रीसंत के लिए कल बड़ा दिन है।  मैं आशा करती हूं कि सबकुछ सही हो जाए। मैं अपनी अंगुलियां क्रॉस करके बैठी हूं।

 

इसके बाद तो सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर श्रीसंत ट्रेंड चल पड़ा जिसमें कई फैंस उन्हें न्याय देने की मांग कर रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post प्रशंसको ने बीसीसीआई से की श्रीसंत के साथ इंसाफ करने की मांग, कहा टीम इंडिया में लो वापस appeared first on SportzWiki Hindi.