Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बताया, ये तीन गेंदबाज होंगे उनकी विश्व कप टीम का हथियार

इस साल क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होना है। इस साल के मध्य में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होना है, जिसको लेकर अब इसमें शामिल होने वाली टीमों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका की नजरें अब है विश्व कप की तैयारियों पर

विश्व कप की तैयारी को लेकर हर किसी टीम की नजरें अपने टीम कॉम्बिनेशन पर है। सभी टीमें सिर्फ और सिर्फ अपने एक तगड़े संयोजन के साथ मैदान में उतरना चाहती है।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में अब कुछ ही महीनें बचे हैं ऐसे में इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी दावेदार दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम को अंतिम रूप देने की तैयारी कर ली है।

कप्तान डू प्लेसिस ने तय किए अपने तीन गेंदबाजों के नाम

दक्षिण अफ्रीका टीम की विश्व कप को लेकर तैयारी पर आखिर उनके कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अपनी बात रख ही ली और विश्व कप को देखते हुए टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को लेकर अपना रूख साफ किया।

फाफ डू प्लेसिस ने विश्व कप की बात आते ही अपनी टीम की पेस बैटरी को लेकर अपनी राय व्यक्त की जिसमें उन्होंने डेल स्टेन, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को विश्व कप के लिए तय माना है।

स्टेन, रबाडा और एनगिडी को बताया विश्व कप की गेंदबाजी टीम का हिस्सा

फाफ डू प्लेसीस ने कहा कि “ये तीनों जाएंगे और खेलेंगे। ये वो गेंदबाज हैं जो विकेट ले सकते हैं। हमें एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है। हम आगे के लिए सोच रहे हैं जब कोई चोटिल हो जाए।”

“हम अपनी टीम के संतुलन के बारे में सोच रहे हैं और एक मजबूत एकादश के साथ उतरे। हमारे पास हमारी गेंदबाजी आक्रमण में एक्स फैक्टर गेंदबाज हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बताया, ये तीन गेंदबाज होंगे उनकी विश्व कप टीम का हथियार appeared first on SportzWiki Hindi.