Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया ने सिडनी में इस एकमात्र कप्तान की कप्तानी में जीता टेस्ट मैच, विराट सेना तोड़ना चाहेगी ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से सिडनी के एससीजी के मैदान में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच कल गुरूवार को सिडनी में खेला जाएगा। विराट एंड कंपनी फिलहाल इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

टेस्ट रैकिंग में विराट कोहली शीर्ष पर कायम, वहीं बुमराह ने भी लगाई शानदार छलांग

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिए सिडनी के एससीजी के मैदान में खेला जाने वाला अंतिम मैच बहुत अहम है। क्योंकि भारतीय टीम ने करीब 70 वर्षो से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती ​है। भारतीय टीम कल से शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट मैच में अपने पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और ये टेस्ट जीतने या ड्रा कराने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं, कंगारू टीम अंतिम टेस्ट मैच को जीतने का पूरा प्रयास करेगी।

वहीं, आपको बता दें सिडनी का ये मैदान भारत के लिए बहुत खराब रहा है। भारतीय टीम ने सिडनी में 11 मैच खेले हैं जिसमें से भारत को एकमात्र ​जीत 1978 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में दर्ज की थी। अब नई भारतीय युवा टीम करीब 40 वर्षों के बाद से इस मैदान में ये हार का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी। भारत ने अब तक इस मैदान में 11 मैच खेले है और 1 मैच में जीत और पांच में कंगारू टीम की जीत और पांच मैच बराबरी पर खत्म हुए है। ऐसे में सिडनी में खेला जाने वाला ये अंतिम टेस्ट मैच भारत के ​लिए बहुत अहम है।